देश उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Ram Mandir Pran Pratishtha: श्रीराम लला भव्य मंदिर में हुए प्रतिष्ठापित, कण-कण हुआ राममय

Ram Mandir Pran Pratishtha: पांच सौ वर्षों के लम्बे संघर्ष के पश्चात आज भगवान श्रीराम लल्ला अपने भव्य व दिव्य मंदिर में पधार गए हैं। भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां समूचे देश में उत्सव का माहौल रहा वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार भी इस उत्सव के आनन्द से अछूती नहीं रही। जगह-जगह भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होने की खुशी में तीर्थनगरी का कण-कण मानो राममय हो गया हो। चहुंओर भगवान श्रीराम के जयघोष से तीर्थनगरी गुंजायमान रही।

पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम लल्ला मंदिर में हुए प्रतिष्ठित 

करीब पांच सौ वर्षों के लम्बे संघर्ष और लाखाें बलिदानों के बाद आज भगवान श्रीराम लल्ला अपने भव्य व दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए। भगवान में मंदिर में प्रतिष्ठित होने और प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद से ही तीर्थनगरी में जगह-जगह उत्सव मनाया जाने लगा था। तीर्थनगरी में जगह-जगह सजावट की गई है, लेकिन बीते दो दिनों से तीर्थनगरी पूरी तरह से जगमगा उठी। दुल्हन की तरह सजी तीर्थनगरी से चहुंओर जय श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे थे। लगातार शोभायात्राएं निकालने का क्रम अनवरत जारी रहा।

उल्लास का माहौल

सोमवार को भी प्रातः से ही तीर्थनगरी में उत्सव व उल्लास का माहौल रहा। प्रातः गली-मोहल्लों, घरों, देवालयों, आश्रम-अखाड़ों में कहीं सुन्दर कांड़ पाठ का आयोजन किया गया तो कहीं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कई स्थानों पर अखण्ड राम चरित मानस के पाठ के आयोजन हुए। कई स्थानों पर श्री राम धुन के स्वर सुनाई दिए। Ram Mandir Pran Pratishtha: यह अद्भुत, अलौकिक क्षण, सपना हुआ साकार- नितिन गडकरी

शहर में दीपावली जैसा उत्सव

इतना ही नहीं भगवान श्रीराम के आने की खुशी में समूचे शहर में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया। जैसे की प्राण प्रतिष्ठा हुई वैसे ही तीर्थनगरी आतिशबाजी से गुंजायमान हो गई। भगवान के आगमन की खुशी में जगह-जगह मिष्ठान बांटकर खुशी मनाई गई तथा एक-दूसरे को बधाई दी गई। कई स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर तीर्थनगरी का कोई ऐसा स्थान नहीं रहा जहां उत्सव जैसा माहौल न हो। समूची तीर्थनगरी में जगह-जगह तोरण द्वार, पताकाएं लगाकर भगवान का स्वागत किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात कनखल स्थित श्री दरिद्रभंजन महादेव, श्रीराधा कृष्ण मंदिर, श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर, गंगाघाटों पर विशेष आयोजन किए गए व शोभायात्रा निकाली गई। लोगों के उत्साह व उल्लास के कारण समूची तीर्थनगरी ऐसी प्रतीत हो रही थी, मानो यहां का कण-कण राममय हो गया हो। सांयकाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पैड़ी पर आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं कई मंदिरों में सायंकालीन उत्सव के तहत भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)