देश उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Ram Mandir Pran Pratishtha: न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर राममय, लहराए गए केसरिया ध्वज

Ram Mandir Pran Pratishtha: इस समय सारी दुनिया राममय है। अमेरिका में रामनाम की धूम है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर को भारतीय प्रवासियों ने रोशन किया है। भारत के अयोध्याधाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उत्सव मनाया जा रहा है। टाइम्स स्क्वायर के आसपास लोग केसरिया और तिरंगा ध्वज फहरा खुशी मना रहे हैं।

भगवा झंडों की विशाल कार रैली निकाली

इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कैलिफोर्निया के बे एरिया को 1,100 से अधिक लोगों ने राममय कर दिया। भगवान श्रीराम के मंदिर के चित्र वाले भगवा झंडों के विशाल कार रैली निकाली। इस रैली का आयोजन बे एरिया के छह स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया। कार रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई। इसके अलावा शनिवार शाम को भव्य ‘टेस्ला कार लाइट शो’ का आयोजन किया गया। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की। रैली आयोजक रोहित शर्मा, दीप्ति महाजन और दीपक बजाज ने सभी को बधाई दी है। Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत की प्राचीन संस्कृति के गौरव का बोध करा रही रामनगरी

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक यानी करीब 50 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह पूजा स्थल से निकलकर दोपहर करीब 1 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह दोपहर 2 बजे तक यहीं रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 2:10 बजे कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद वो 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)