देश उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Ram Mandir Pran Pratishtha: मोदी-योगी के राज में आनंद भयो की गूंज, आगंतुकों का भव्य स्वागत

Ram Mandir Pran Pratishtha: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। हजारों की तादात में रामभक्त रामनगरी पहुंच चुके हैं। मोदी-योगी के राज में आनंद भयो का जयकारे लगाते हुए रामभक्त मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। लाल पगड़ी और लाल पताका से सभी का स्वागत किया गया। इसे देखने के लिए देश और दुनिया बेसब्री से इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है।

पीएम मोदी के अयोध्या आगमन का कार्यक्रम

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं और वह इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान भी हैं। पीएम मोदी के अयोध्या आगमन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इससे पहले अक्टूबर, 2023 में प्रधानमंत्री को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। Panchang 22 January 2024: सोमवार 22 जनवरी 2024 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

संत-महात्मा पहुंच रहे अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठ समारोह में आमंत्रित संत-महात्मा व विशिष्टजन जयकारे के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय है। आमंत्रित विशिष्टजन के आगमन पर फूल-मालाओें व जयश्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया जा रहा है और वे यथास्थान शिरकत कर रहे हैं। अब मुख्य यजमान का इंतजार है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक यानी करीब 50 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह पूजा स्थल से निकलकर दोपहर करीब 1 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह दोपहर 2 बजे तक यहीं रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 2:10 बजे कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद वो 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)