Featured राजस्थान

Rajasthan Weather: दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते 13-14 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इनकार किया है। प्रदेश में सर्दी का जोर फिलहाल बना हुआ है। माउंट आबू का पारा लगातार दूसरे दिन भी माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। इससे यहां पर पेड़-पौधों, कार की छत और नल-पाइप में बर्फ जमी नजर आई। तेज सर्दी से यहां का जनजीवन प्रभावित नजर आया। 17 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं प्रदेश के 6 शहरों का पारा पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू के अलावा करौली का न्यूनतम तापमान 3.6, फतेहपुर का 4, बारां, पिलानी और सीकर में 4.5, भीलवाड़ा का 4.8, अलवर का 5, धौलपुर का 6.8, श्रीगंगानगर और चित्तोड़गढ़ का 7.4, सिरोही का 7.7, पाली और कोटा का 8, डबोक का 8.2, जैसलमेर का 9.4 और अजमेर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 13.2 डिग्री के साथ डूंगरपुर की रात और 29.2 डिग्री के साथ का बाड़मेर दिन सबसे गर्म रहा।

आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना काफी कम है। आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से शीतलहर और पाला जमने की संभावना नहीं है। ओडिशा से ला रहे थे गांजे की बड़ी खेप, फिरोजाबाद में पुलिस ने पांच को पकड़ा

जयपुर के दिन और रात का पारा बढ़ा

जयपुर के दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे आमजन को तेज सर्दी से राहत मिली। जयपुर के रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले जयपुर का शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.7 और गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जयपुर में दिनभर तेज धूप खिली। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)