शारीरिक, मानसिक विकास के लिए वरदान से कम नही है किशमिश

0
44

नई दिल्लीः वैसे तो हर किसी के घर में किशमिश आसानी से मिल जाती है और यह अधिकतर लोगों को पसंद भी होती है। किशमिश का इस्तेमाल हम किसी भी डिश की खूबसूरती और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा भी किशमिश बहुत ही लाभदायक होती है। किशमिश को रात भर भीगाकर सुबह के समय खाने से इसकी गुणवत्ता में और बढ़ोत्तरी हो जाती है और यह और लाभदायक हो जाता है। क्योंकि रात भर किशमिश को भिगोने से इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।

किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर भी होता है। किशमिश के सेवन के अनेकों फायदे होते हैं। किशमिश में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जिससे खून की कमी पूरी हो जाती है। किशमिश में पाए जाने वाले तत्व एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल से बचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किशमिश के गुण दांतों के अंदर पैदा होने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मददगार साबित होते हैं। किशमिश मुंह को स्वस्थ्य रखने में भी कारगर साबित होता है। अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उसे रोजाना एक मुट्ठी किशमिश जरूर खाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपने दुबलेपन से परेशान है तो फिर उसे किशमिश का सेवन अवश्य करना चाहिए। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें-चीन ने दूसरी कोरोना वैक्सीन को दी सशर्त मंजूरी, नेपाल से…

किशमिश के प्रतिदिन सेवन से बालों की सेहत में भी सुधार होता है और बालों की झड़ने की समस्या से निजात मिलता है। किशमिश में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है इसलिए इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है। बच्चों को खासतौर से किशमिश जरूर खाने के लिए देना चाहिए। किशमिश के सेवन से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से होता है और बच्चों की याद्दाश्त भी मजबूत होती है। किशमिश कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी शरीर की रक्षा करती है। कई शोध में इस बात की पुष्टि भी हुई है। कब्ज, एसिडिटी और थकान से परेशान लोगों को भी किशमिश को सेवन जरूर करना चाहिए। किशमिश के रोजाना सेवन से इन समस्याओं से जल्द ही आराम मिल जाता है। उच्च रक्तचाप की समस्या में भी किशमिश एक औषधि की तरह काम करता है। किशमिश के पानी को पीने से उच्च रक्तचाप की समस्या में भी आराम मिलता है।