रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांध झाड़ी में फेंका

118

लखनऊः उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में लापता किशोरी रेलवे स्टेशन के विश्राम कक्ष के पीछे बनी झाड़ियों में मिली। जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। घटना की जानकारी पर किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गोरखपुर के रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दुष्कर्म कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

भाटपाररानी सीओ पंचम लाल ने बताया कि रेलवे कॉलोनी परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण था। इसीलिए गोरखपुर से कुछ कर्मचारियों को यहां बुलाया गया था। उसी कर्मचारियों के ग्रुप के साथ आये कर्मचारी संतोष यादव ने उनकी 14 साल की बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और हाथ-पैर बांधकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ेंःवैनिटी वैन में अकेले रहने पर परिणीति करती हैं यह काम,…

सीओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष यादव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।