Featured दुनिया

Putin China Visit: भारत नहीं पर चीन का दौरा करेंगे पुतिन, वारंट निकलने के बाद पहली विदेश यात्रा

putin-china-visit Putin China Visit: मॉस्कोः इस महीने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अगले महीने भारत में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन से दूर रहने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल अक्टूबर में चीन का दौरा करेंगे। पुतिन इस साल अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन जाने पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केवल पूर्व सोवियत संघ और ईरान का ही दौरा किया है। पिछले साल यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के शुरुआती दौर में पुतिन ने मार्च 2022 में चीन का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने इस साल रूस से बाहर की यात्रा नहीं की है। हेग में अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बाद से पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की है। मार्च में हेग स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने यूक्रेन के हालात को देखते हुए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने पुतिन को यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में अवैध जनसंख्या स्थानांतरण का दोषी घोषित किया था। अब पुतिन अक्टूबर में चीन की अपनी पहली विदेश यात्रा करने पर सहमत हो गए हैं। पुतिन इस साल के बेल्ट एंड रोड फोरम के लिए चीन की यात्रा करेंगे। ये भी पढ़ें..छुट्टियां रद्द करने पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले-कल संभव है बिहार... चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद रूस ने राष्ट्रपति पुतिन की चीन यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने रूसी विदेश मंत्री को वहां भेजा और खुद शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित किया। पुतिन ने अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से भी खुद को अलग कर लिया है। बताया गया कि पुतिन उन्हीं देशों की यात्रा करेंगे जहां उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है और चीन उन देशों में से एक है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)