Featured पंजाब राजनीति

पंजाब कांग्रेस में घमासान, नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ः नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के बने रहेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज लिखे पत्र में उन्होंने निराशा प्रकट की है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा है, ''आदमी के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।'

ये भी पढ़ें..'पुडुचेरी से भाजपा को पहली बार मिला राज्यसभा सासंद, गदगद हुए पीएम मोदी

तो इसलिए सिद्धू ने दिया इस्तीफा

बता दें कि पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है और इसके चंद घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण वजह हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की वजह सिद्धू की नाराजगी है। माना जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल के गठन और अधिकारियों की नियुक्ति में उनकी सुनवाई नहीं हुई और कांग्रेस हाई कमान ने पंजाब के सभी मामले अपने ही हाथ में रखे।

https://twitter.com/sherryontopp/status/1442783782868717577?s=20

दरअसल जब पंजाब में मंत्रियों के नाम तय किए गए तब राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सलाह ली गई जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को किसी भी बैठक में शामिल नहीं किया गया। हालांकि पहले दिन की मीटिंग में उन्हें जरूर बुलाया गया लेकिन जब राहुल गांधी शिमला से लौटकर आए तब की बैठक में सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। दूसरी वजह ये मानी जा रही है कि सीएम चन्नी ने जिन भी लोगों के नाम तय करने शुरू किए चाहे वो डीजीपी हों या एडवोकेट जनरल हों, इसमें भी सिद्धू की नहीं मानी गई।

रंधावा को गृह मंत्रालय दिए जाने से थे नाराज

सूत्रों के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह मंत्रालय दिए जाने से भी सिद्धू नाराज हो गए। सिद्धू को उम्मीद थी जब जट सिख चेहरे के तौर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे किया गया और उसके बावजूद उनको सीएम नहीं बनाया गया तो आलाकमान बतौर जट सिख और लोकप्रिय चेहरे के नाम पर विचार करेगा लेकिन ऐसा नहीं होने से भी नवजोत सिंह सिद्धू नाराज थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)