प्रदेश Featured पंजाब राजनीति

Punjab Elections: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी, अदिति सिंह के पति का टिकट कटा

नई दिल्लीः पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दूसरी सीट भदौर से भी चुनाव लड़ेंगे। वह चमकौर साहिब से तो चुनावी मैदान में हैं ही। कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को पटियाला से उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का गृह क्षेत्र है। जबकि कांग्रेस की बागी नेता नेता यूपी के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के पति का टिकट कट गया है।

ये भी पढ़ें..हैप्पी बर्थडेः बचपन में ही प्रीति जिंटा के सिर से उठ गया था पिता का साया, इस वजह से फिल्मों से बनाई दूरी

अन्य उम्मीदवार हैं - अटारी तरसेम सिंह सियालका, खेम करण - सुखपाल सिंह भुल्लर, नवां शहर - सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण - ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद - मोहन सिंह फलियांवाला, भदौर (एससी) - चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला - मनीष बंसल, पटियाला - विष्णु शर्मा।

अदिति के पति अंगद का टिकट कटा

कांग्रेस की ताजा सूची में नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। इस सीट से 2017 में अंगद सिंह सैनी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह के पति हैं। अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की है। बीजेपी ने भी उन्हें रायबरेली सदर से टिकट दे दिया है। अंगद सिंह की पत्नी की बगावत को उनके टिकट कटने के पीछे सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

सीएम चेहरे की नहीं हुई घोषणा

कांग्रेस राज्य में सीएम चेहरे के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रही है और राहुल गांधी ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने राहुल गांधी से सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरने के बजाय सीएम चेहरे की घोषणा करने का आग्रह किया है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद गुरुवार को पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, दोनों (चन्नी और सिद्धू) ने मुझे आश्वासन दिया है कि जो भी सीएम का चेहरा होगा, वे मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए समर्पित एक घोषणापत्र होना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)