Featured पंजाब टॉप न्यूज़ राजनीति

पंजाबः सीएम चन्नी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, रंधावा बने गृह मंत्री, देखें सूची

चंडीगढ़ः दिल्ली दरबार की अनुमति के बाद आखिरकार पंजाब में मंत्रियों को विभागों का बटवारा कर ही दिया गया। कांग्रेस हाईकमान पहले मुख्यमंत्री का नाम तय करने पर असमंजस में रही, फिर करीब एक सप्ताह की उधेड़बुन के बाद मंत्रियों के नाम घोषित किये गए और फिर अब तीन दिन उपरांत मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जिसके बाद पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए सभी कैबिनेट मंत्रियों को आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से मंत्रालय दे दिए गए हैं। उप मुख़्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग दिया गया है। जबकि दुसरे उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया।

ये भी पढ़ें..दुष्कर्म के बाद हत्या मामलाः सीएम ने कमिश्नर को किया तलब, मौर्य ने परिवार को दिया न्याय का आश्वासन

जानें किसे मिला कौन सा विभाग

ब्रह्म महिंद्रा को स्थानीय निकाय विभाग, मनप्रीत सिंह बादल को वित्त विभाग, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को पहले वाले विभाग ग्रामीण विकास, अरुणा चौधरी को राजस्व एवं पुनर्वास, सुखबिंदर सिंह सरकारिया को जल स्रोत, शहरी एवं ग्रामीण विकास गुरजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा एवं रोज़गार, रज़िया सुल्ताना को महिला एवं बाल विकास, विजयइंदर सिंगला को लोक निर्माण विभाग,भारत भूषण आशु को खाद एवं आपूर्ति,रणदीप सिंह नाभा को कृषि एवं फ़ूड प्रोसस्सिंग,प्रगट सिंह को खेल एवं स्कूल शिक्षा, अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग को परिवहन विभाग,

गुरकीरत सिंह कोटली को उंद्योग, राज कुमार वेरका को सामाजिक सुरक्षा एवं मेडिकल शिक्षा, गिलजियां को वन्य एवं जीव सुरक्षा विभाग दिया गया है। गृह विभाग सुखजिंदर सिंह को दिया गया है जो पहले मुख्यमंत्री के दावेदार थे। पहले मंत्रिमंडल गठन के 24 घंटे में ही विभागों का बटवारा किया जाता था, परन्तु इस बार इसे तीन दिन लग गए। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी लोगों का भी ध्यान रखा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)