Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डPune Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...

Pune Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Pune Road Accident : महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके से फरार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, चालक नशे में था। हालांकि, मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख (21) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि, रऊफ शेख फूड डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। वहीं पुलिस के अनुसार, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें, ये घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। मुंधवा इलाके में गूगल दफ्तर के बाहर ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी थी। इसके बाद उसने फूड डिलीवरी बॉय की बाइक पर कार चढ़ा दी।

CCTV से की गई कार की पहचान 

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। चालक ने घायलों को कार के नीचे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से कार की पहचान की। इसके बाद मालिक का पता लगाया और फिर आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आयुष तयाल (34) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी राहत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

DCP ने दी मामले की जानकारी 

पुणे के डीसीपी ने बताया कि कार चालक नशे में था या नहीं इसका अभी नहीं बता सकते। आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि, चालक नशे में था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें