Lok Sabha Elections: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

13

नई दिल्लीः विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को अपने ही साथियों से झटके पर झटके मिल रहें हैं। अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंडिया गठबंधन को एक और झटका दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के अमलोह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी AAP

AAP पार्टी चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। चंडीगढ़ में भी ऐसा करेंगे यानी 13 और 1, सभी 14 सीटें जीतेंगे। कुछ लोग मुझे गाली देते हैं, ये वो नेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..‘हवन में हड्डी डालना ठीक नहीं’…सदन में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

भाजपा ने केजरीवाल पर किया हमला

केजरीवाल के इस ऐलान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गठबंधन का ढांचा चरमरा रहा है। इस गठबंधन का कोई मिशन नहीं है, कोई विज़न नहीं है। इस गठबंधन का उद्देश्य केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करना है, केवल भ्रम और विरोधाभास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा अजीब है। यह न्याय यात्रा से ज्यादा ‘अलविदा यात्रा’ है। इसकी जगह उन्हें ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)