डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा- लक्ष्य की प्राप्ति में जनहितैषी योजनाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

15

नरसिंहपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए माताएं-बहनें अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। जिस दिन आपके क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हो, आप सभी माताएं-बहनें सुबह उठकर सबसे पहले मतदान करें और फिर रसोई में काम करें। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण, जनकल्याणकारी योजनाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह (Dr. Mahendra Singh) ने शुक्रवार को पिपरिया में हितग्राही सम्मेलन और इटारसी में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शिकागो गये और वहां भी भारत का बिगुल बजाकर सभी को संदेश दिया कि दुनिया में अगर कोई संस्कृति है तो भारत की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है।

विश्व में बढ़ा भारत का मान

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो गरीबों के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनती थीं। गरीबी हटाओ के नारे दिये गये, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया गया। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से भारत गरीबों के कल्याण के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं और दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया के ज्यादातर बड़े देश हर अंतरराष्ट्रीय मामले में भारत के रुख का इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ेंः-MP: मुख्य सचिव वीरा राणा को मिला छह माह का विस्तार, 30 सितंबर तक बढ़ाया गया कार्यकाल

7500 मंदिरों का पुनर्निर्माण

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के जनधन खाते खोले गये। लोकल फॉर वोकल का नारा देकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया गया। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने के बाद हम एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक के निर्माण के साथ ही देशभर में 7500 से ज्यादा मंदिरों में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। मेरा भारत बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)