राजनीति राजस्थान

Priynka Gandhi Road Show: प्रियंका गांधी ने अलवर में किया मेगा रोड शो, उमड़ा लोगों का हुजूम

blog_image_661cfbf565d7d

Priynka Gandhi Road Show In Alwar, अलवरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को राजस्थान के अलवर लोकसभा चुनाव में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखविंदर रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य नेता मौजूद थे।

बता दें प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी का रोड शो अलवर शहर के कंपनी बाग के सामने शहीद स्मारक से शुरु हुआ और काशीराम चौराहा पर सप्तात हुआ। रोड शो के दौरान सभी नेता खुली कार में सवार थे। प्रियंका ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने कागज पर अपनी समस्याएं भी लिखकर प्रियंका गांधी को भेजीं। प्रियंका गांधी के अलावा गहलोत ने भी उन समस्याओं का अध्ययन किया।

ये भी पढ़ेंः-Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में इन सीटों पर कमल खिलाना सबसे बड़ी चुनौती

Priynka Gandhi के रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

रोड शो में अलवर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में वे रथ के साथ चल रहे थे। रोड शो के दौरान विधानसभावार कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों और युवा नेताओं ने भी चुनावी रथ में प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक से रोड शो मन्नी का बड़, चर्च रोड, होप सर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, काशीराम चौराहा होते हुए रोड नंबर 2 पर समाप्त हुआ। प्रियंका गांधी इसके बाद बांदीकुई में जनसभा के लिए कार से रवाना हो गईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)