शूटिंग के दौरान घायल हुईं Priyanka Chopra, ‘खून से लथपथ’ वीडियो देख घबराए फैंस

139
priyanka-chopra

Priyanka Chopra : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम कमा चुकीं Priyanka Chopra ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके नाक और मुंह से खून बहता दिख रहा है, और गले पर काफी सारे चोट के निशान हैं। प्रियंका का ये हाल देखकर उनके फैन्स चिंतित हो उठे हैं और उनके वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। बता दें कि, इन दिनों प्रियंका ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो अपने एक्शन सीन्स खुद कर रही हैं।

प्रियंका ने शेयर किया चोट वाला वीडियो 

Priyanka Chopra ने चोट वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका चेहरा और गला पूरी तरह खून से लथपथ दिख रहा है। वहीं, इस वीडियो को पहली नजर में देखकर काफी लोग डर गए और इस वीडियो को देखते ही लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। साथ ही फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कहा- जब आप एक्शन मूवी करते हैं वाकई ये बहुत ग्लैमरस होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ें: पेरिस फैशन वीक में दिखा जान्हवी का जलवा, जलपरी बनकर इठलाती नजर आईं एक्ट्रेस 

फैंस ने कमेंट कर जताया दुख 

Priyanka Chopra की पोस्ट की गई फोटो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि, मै भूल गया कि ये एक एक्ट्रेस हैं और मैं सच में बहुत पैनिक हो गया। एक ने तो साफ कह दिया – प्रियंका चोपड़ा आप ऐसी फोटोज मत शेयर किया करिए प्लीज, जो लोग आपसे प्यार करते हैं उन्हें आपको ऐसे देखकर बहुत बुरा लगता है। वहीं प्रियंका के एक और फैन ने कहा कि हमारी एक्शन स्टार प्रियंका चोपड़ा, आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज अपनी ध्यान रखिए। हर चीज खुद से करने की जरूरत नहीं होती, कुछ चीजों के लिए बॉडी डबल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। हमें आप पर गर्व है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)