मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

प्रियंका के मध्यप्रदेश दौरे पर वीडी शर्मा ने कसा तंज, कह दी ये बात

vd-sharma

भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश का दौरा किया। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि, प्रियंका के आने से मध्य प्रदेश में कुछ फर्क पड़ने वाला। मप्र में कांग्रेस का सूपडा साफ होने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी अमेठी भी गई थी लेकिन क्या हुआ, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। मध्य प्रदेश आने से भी कुछ फर्कनहीं पड़ने वाला है। 

कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस बचे हुए हैं 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रियंका गांधी पर कहा कि, कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस बचे हुए हैं। कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती रही है। अब कांग्रेस कामयाब नहीं होगी।साथ ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस का और कोई बड़ा नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वीडी शर्मा ने कहा कि, कमलनाथ ने भी मतदान को लेकर बयान देकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस की हार होने वाली है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

ये भी पढ़ेंः-भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मप्र के चुनावी दौरे पर



राहुल गांधी कर रहे संविधान का अपमान : वीडी शर्मा 

दरअसल शर्मा ने कहा कि, संविधान बचाने की बात राहुल गांधी जगह-जगह करके संविधान का अपमान कर रहे हैं। संविधान के लिए लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन राहुल गांधी ने भिंड में चुनावी जनसभा के दौरान संविधान की प्रति को लहराकर संविधान का अपमान किया है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)