मनोरंजन

पति और बेटी के साथ अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किये दर्शन

priyanka-chopra-visited-ramlala

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ  रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां उन्होनें परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन किये।

पति और बेटी के साथ किये रामलला के दर्शन 

अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी जोनस भी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

बेटी को गोद में उठाकर अयोध्या पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, पति संग किए राम लला के दर्शन - Priyanka Chopra visits Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya with husband nick jonas and duaghter malti

ये भी पढें: Chandigarh: विवादों में घिरा सिद्धू मूसेवाला का नवजात भाई

ट्रेडिशनल लुक में दिखें निक जोनस 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं पति निक जोनस ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने लाल कलर की साड़ी में पहनी हुई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)