Thursday, April 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजन'द ब्लफ' के सेट पर स्टंट करते वक्त Priyanka Chopra हुई घायल

‘द ब्लफ’ के सेट पर स्टंट करते वक्त Priyanka Chopra हुई घायल

Priyanka Chopra:  ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी चर्चाओं में है। वहीं एक्ट्रेस अक्सर शूटिंग के दौरान की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं।

शूटिंग के दौरान आई चोट

शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त वो गंभीर रुप से घायल हो गई। पोस्ट की गई फोटो में उनकी गर्दन पर बड़ा सा कट साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”ये मेरे प्रोफेशनल फ्रंट का एक बड़ा जोखिम है।” इसके आगे उन्होंने फिल्म का नाम लिखते हुए बताया कि, उन्हें यह चोट स्टंट करते वक्त लगी।

मुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी प्रियंका

‘द ब्लफ’ की बात करें तो इसमें Priyanka Chopra समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है।

हॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी। बता दें, इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस में की थी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार, राहुल मोदी के साथ शेयर की फोटो

यॉट पार्टी का वीडियो किया शेयर

बता दें, ‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले, Priyanka Chopra ने कलाकारों और क्रू के साथ यॉट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि, इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, उस आर्ट के बारे में ही सोचते हैं, उसे जीते हैं, जिसके लिए हम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें