Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनPriyanka Chopra ने हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Priyanka Chopra ने हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chpora) हाल ही में अपने घर वापस लौंटी हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए भारत में थी। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं उन्होंने सिटाडेल के लिए एक दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में अंतर को लेकर बातचीत की।

इंटरव्यू के दौरान कही ये बात 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chpora) ने एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने ये इंटरव्यू किया बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में अंतर पर टिप्पणी की। इस बीच उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि, हर देश की संस्कृति और परंपराएं अलग-अलग होती हैं। हम सभी उनका पालन करते हैं। मैंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में काम किया है। इसलिए मुझे दोनों इंडस्ट्री में अंतर महसूस हुआ। हॉलीवुड में बहुत सारे लेन-देन होते हैं।”

ये भी पढ़ें: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Bollywood और Hollywood इंडस्ट्री में बताया अंतर  

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा, “हमारे काम करने का तरीका बहुत अलग है। हम हर चीज का विकल्प तलाशते हैं। बॉलीवुड में हम काम पूरा करने के लिए कोई न कोई रास्ता अपनाते हैं। हम लोग कई चीजें जुगाड़ से कर लेते हैं। हम लोग इस तरह से वहां पर करते हैं- अरे हो जाएगा, कर ही लेंगे तो वहां पर काम करने का तरीका यहां से बिल्कुल अलग है। हम कहते हैं मेरा बॉलीवुड में काम करने का अनुभव बहुत अलग है, वरना दोनों इंडस्ट्री में फिल्में बनाने का तरीका एक ही है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें