Featured दुनिया

पूर्व ब्रिटिश जासूस क्रिस्टोफर स्टील का दावा, कहा-गंभीर रूप से बीमार हैं राष्ट्रपति पुतिन

putin1-min-1
putin

लंदनः पूर्व ब्रिटिश जासूस क्रिस्टोफर स्टील के हवाले से दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। डोनाल्ड ट्रम्प पर डोजियर लिख चुके क्रिस्टोफर 2016 के अमेरिकी चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने स्काई न्यूज को बताया है कि रूस और अन्य जगहों के स्रोतों से आने वाली सूचनाओं से यह लगता है कि पुतिन वास्तव में गंभीर रूप से बीमार हैं। रूस के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर अफवाहों का दौर पिछले हफ्ते 9 मई को रूस के विजय दिवस पर शुरू हुआ है। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुतिन बेहद कमजोर दिखे। परेड का निरीक्षण करते समय वह चटख हरे रंग का कपड़ा पैरों पर डाले थे। इस समारोह में वह द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धाओं के साथ काले बॉम्बर जैकेट में बैठे नजर आए। वहां उन्हें खांसते देखा गया।

इस बीच अमेरिका की बिजनेस पत्रिका न्यूज लाइन ने पुतिन की बीमारी पर बड़ा और चैंकाने वाला खुलासा किया है। न्यूज लाइन ने कहा है कि इस संबंध में उसके पास एक अज्ञात कुलीन वर्ग और एक वेंचर पूंजीपति की बातचीत की रिकार्डिंग क्लिप है। मार्च में रिकॉर्ड की गई इस क्लिप में दावा किया जा रहा है कि पुतिन ‘ब्लड कैंसर’ से पीड़ित हैं। हालांकि न्यूज लाइन ने इस खुलासे में कहा है कि इन दो शख्स की बातचीत के दावे को सत्यापित नहीं किया जा सकता। बिजनेसमैन ने रिकॉर्डिंग में कहा कि रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर आक्रमण करने का आदेश देने से कुछ समय पहले व्लादिमीर पुतिन की सर्जरी हुई थी।

ये भी पढ़ें..आधी रात को सिलेंडर फटने से तीन मकान राख, सो रही...

अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो भी दावा कर चुके हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीमार हैं। कुछ लोग संदेह जता रहे हैं कि या तो पुतिन को थायरॉयड कैंसर है या पार्किंसंस रोग। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के लिए पुतिन को अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 24 फरवरी से अब तक रूस के हमलों में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। 61 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…