प्रीति राय का साॅन्ग ‘शादी जईहा करबा हो’ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

0
33

मुंबईः वर्ल्डवाइड रिकार्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर प्रीति राय का गीत ‘शादी जईहा करबा हो’ रिलीज हुआ है। यह गाना दुबई की लोकेशन पर अभिनेत्री अप्सरा कश्यप पर फिल्माया गया है। सॉन्ग में अप्सरा के साथ कोरियोग्राफर एक्टर गोल्डी जायसवाल ने कमाल का परफॉर्म किया है।

गाने की शुरुआत में अप्सरा के हाथ में सेहरा दिखाया गया है, जो वो अपने को स्टार को दिखाती है, जिसके बाद गाने की शुरुआत होती है कि बढ़त जवानी चढ़त लगनिया मजा में तोहे धरवा हो शादी जईहा करबा हो…। सॉन्ग में दोनों के ऑउटफिट से कहीं पर भी निगाह नहीं हटती है। दोनों के डांस मूव भी कमाल के है जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Congress को लगा बड़ा झटका! MP के पूर्व विधायक अरुणोदय…

‘शादी जईहा करबा हो’ साॅन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसको सिंगर प्रीति राय ने गाया है। इनके लेखक कवि मासूम है, वही म्यूजिक आर्या शर्मा का है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशक भोजयरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन हैं, वहीं इसका एडिट पंकज सॉ, डीआई रोहित ने किया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…