Purnia News: डगरूआ प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि० का नदी पोखर का जमीन अतिक्रमण हाटाने को लेकर सैकड़ो की संख्या में मछुआरों ने प्रखंड मुख्यालय में रविवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए संगठन के मंत्री एवं अध्यक्ष ने कहा कि, प्रखंड परिसर के पीछे पोखर का पहार का जमीन अतिक्रमण कर दुकान बनाकर किराया वसूली किया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा यह पोखर पहाड़ का जमीन मत्स्यजीवी मछुआरों को दिया गया था। जिनका हक हम लोगों का है।
Purnia News: संगठन के मंत्री ने अंचलाधिकारी पर लगाए आरोप
संगठन के मंत्री एवं अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले एक साल से मामला को लिख कर दिए हैं। अंचलाधिकारी अतिक्रमण मुक्त नहीं करा रहा है, जिसको लेकर करीब 500 मछुआरों ने पौखर पर धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद अंचलाधिकारी को फोन कर सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें: Chandauli: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रशासन ने उठाया ये कदम
Purnia News : अंचलाधिकारी ने दी मामले की जानकारी
अंचलाधिकारी ने बताया कि, सीटेट का परीक्षा होने के कारण आज जनता दरबार की करवाईं नहीं हो पाएगी।अगले शनिवार को इस मामले की सुनवाई किया जाएगा। अंचलाधिकारी की बात सुन गुसाए मछुआरों ने कहा कि, हमारी जमीन खाली करवाया जाए नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरना को मंत्री रतन कुमार महलदार ने भी संबोधित किया।