Home फीचर्ड Chandrayaan-3 की सफलता के बाद शुरू हुई सियासत, TMC ने PM मोदी...

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद शुरू हुई सियासत, TMC ने PM मोदी को लेकर कही ये बात

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3- कोलकाताः चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरते बुधवार शाम को पूरी दुनिया ने देखा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वीडियो का अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लाइव प्रसारण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से उस सफलता को देखा। लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का आरोप है कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के क्षण को प्रधानमंत्री के चेहरे ने ढक दिया था, जिसके कारण वह चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरते नहीं देख सकीं।

चंद्रिमा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी इस पर दुख जताया। चंद्रयान-3 की सफलता पर चंद्रिमा ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है। इसमें कई बंगाली वैज्ञानिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे थोड़ा दुख हो रहा है क्योंकि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का क्षण किसी ने नहीं देखा। वजह सबको पता है। चंद्रिमा ही नहीं, तृणमूल के युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य ने भी बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यही दावा किया।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3: चांद पर क्रिकेट खेलेंगे टीम इंडिया 3 स्पिनर… सतह देख इस दिग्गज ने किया मजेदार ट्वीट

शुभेंदु अधिकारी का पलटवार

हालांकि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा से वे हर चीज को राजनीति के चश्मे से देखते हैं। वे मोदी-फोबिया से ग्रसित हैं। ऐसी बातें एक मानसिक रोगी के अलावा कोई नहीं कह सकता। इसे देश ही नहीं विदेश में भी लाखों लोग देख चुके हैं। शुभेंदु ने दावा किया कि तृणमूल ये बातें इसलिए कह रही है क्योंकि वह मोदी की लोकप्रियता से डरी हुई है। उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा इसरो को लिखित रूप से बधाई संदेश भेज रही है। स्पीकर बिमान बनर्जी के कार्यालय ने कहा कि यह पत्र शुक्रवार को इसरो के कार्यालय में जायेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version