Jharkhand में सियासी घमासान की दिल्ली में चर्चा, राजेश ठाकुर बोले- हालातों पर हाईकमान की नजर

0
41

रांची (Jharkhand): झारखंड में चल रहे सियासी घमासान पर कांग्रेस आलाकमान की पैनी नजर है। नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के बाद शुक्रवार को लौटने के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य के ताजा हालात पर चर्चा हुई, साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राज्य के सभी जिलों से गुजारने की मांग की गई।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रदेश को तीसरे स्थान पर रखा है और प्रदेश में जिस तरह का अन्याय हो रहा है, ऐसे में यह न्याय यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक साबित होगी। यात्रा की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और हमने इसका खाका तैयार कर आलाकमान को दे दिया है। इसमें राज्य में इस यात्रा को 900 किलोमीटर करने की बात कही गई है, ताकि यात्रा राज्य के सभी जिलों से होकर गुजर सके।

यह भी पढ़ें-साहिबगंज में ED की छापेमारी, DC के कार्यालय से 36 लाख बरामद, 30 बैंक खाते सीज

कोडरमा से झारखंड में प्रवेश करेगी यात्रा

ठाकुर ने कहा कि राहुल की यात्रा कोडरमा से झारखंड में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओडिशा से निकलेगी। इस यात्रा का पड़ाव धनबाद, रांची और जमशेदपुर होगा। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यहां की सारी स्थितियों से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका फैसला आलाकमान करेगा। हमारी प्राथमिकता है कि भारत अधिक से अधिक सीटें जीते।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)