Monday, March 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में अलर्ट मोड पर पुलिस, पूरे शहर में अभेद सुरक्षा व्यवस्था,...

मथुरा में अलर्ट मोड पर पुलिस, पूरे शहर में अभेद सुरक्षा व्यवस्था, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मथुराः छह दिसम्बर को लेकर सोमवार सुबह से ही मथुरा पुलिस अर्लट मोड में है। पूरे शहर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले सभी छोटे-सकरे रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है। सर्किल में वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद है, सिर्फ पैदल जाने वालों के लिए रास्ते खुले हैं। रविवार को ही इन इलाकों पर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया था, जो सोमवार पूरे दिन रहेगा। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर सुबह से संवेदनशील इलाकों की काम्बिंग कर रहे हैं। उधर, एलआइयू टीम भी सक्रिय है।

गौरतलब हो कि, कई हिन्दू संगठनों द्वारा छह दिसम्बर को शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक करने और पदयात्रा निकालने का एलान किया था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांत फिजां का माहौल गरम करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने के आदेश जारी कर दिए थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती करते हुए कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया तथा धारा 144 मथुरा जिले में लागू कर दी। इसको लेकर सभी हिन्दू संगठनों द्वारा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सात दिसम्बर तक दोनों धार्मिक स्थलों को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। जिसके चलते रविवार को ही सभी रास्ते प्रतिबंधित कर दिए गए थे। दोनों धार्मिक स्थलों पर 2100 पीएसी पुलिस बल पैरामिलेट्री फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई तथा श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद के पास सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।

सोमवार सुबह सात बजे से ही सुपर जोन और जोन अधिकारी भ्रमण पर निकले और एक-एक ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया। सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। मथुरा के सभी संवेदनशील इलाके सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील नजर आए। हर चौराहे पर पुलिसबल मुस्तैद नजर आया। मथुरा के कई स्कूलों ने बच्चों की आज छुट्टी करते हुए अपने वाहन नहीं भेजे। वहीं पैदल चलकर लोगों को अपने गतंव्य जाना पड़ा। कई लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है, क्योंकि इन लोगों में पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों पर भी वाहनों को नहीं जाने दिया गया। जिसमें लोगों के अंदर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त था। पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह ने बताया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, अभी तक शांति व्यवस्था देखने को मिली है। दोनों धार्मिक स्थल के सर्किल के सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भूतेश्वर से मसानी, डीग गेट से चौक बाजार, भरतपुर गेट, गणेशरा कट से पोतरा कुंड और गोविंद नगर की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। पैदल जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यातायात व्यवस्था में भी संशोधन किया गया है। पुलिस की चौकसी को देख सुबह दोनों धर्म स्थलों के आसपास की दुकानें भी नहीं खुलीं। चहुंओर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें-Happy Birthday: भारत के इन पांच दिग्गज खिलाड़ियों का बर्थडे आज

सीएम का पुतला दहन से पूर्व पुलिस ने किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पुतला फूंकने का आव्हान किया था जिसको लेकर सोमवार सुबह ही थाना सदर पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर उन्हें सदर थाना में रखा गया है। कांग्रेस ने सोमवार को होली गेट पर किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन और डीएम को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। इसको लेकर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया है। जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने का पता लगने के बाद कांग्रेसी सदर थाने के बाहर जमा होने लगे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें