उत्तर प्रदेश Featured

UP: पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सपा ने लगाया यह बड़ा आरोप, देखें वीडियो

अम्बेडकर नगरः उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा उन पर और उनके वाहनों पर पथराव करने के बाद उन्हें मामूली बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं अब राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है।

ये भी पढ़ें..Nucleus Mall के मालिक को ED का समन, विवादित भूमि की खरीद-बिक्री का मामला

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर का है। विवादित स्थल पर स्थापित बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के खिलाफ महिलाएं व अन्य धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इससे वहां तनाव हो गया था। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं के एक समूह ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

https://twitter.com/MediaCellSP/status/1589238342780358658?s=20&t=V1Zqgn3G1CHLXcER_0_fVA

एक अन्य वीडियो में कुछ महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करते और उनके बाल खींचते हुए देखा गया। अम्बेडकर नगर के पुलिस अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

इसके बाद राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है। विपक्ष ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ''कुछ दिन पहले मोदी जी मंच से महिलाओं को सम्मान देने का प्रवचन दे रहे थे। आज उन्हीं की भाजपा शासित यूपी की योगी सरकार में अम्बेडकर नगर में बर्बरतापूर्वक महिलाओं को पुलिसकर्मियों द्वारा मारा पीटा गया, मोदी जी! योगी जी! यही आपका और आपके शासनकाल का असली महिला विरोधी चरित्र है।''

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)