Home छत्तीसगढ़ Police Custody Death : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों...

Police Custody Death : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Police-Custody-Death

Police Custody Death : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला कांग्रेस ने बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत और पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर रविवार शाम राजीव भवन के सामने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका।

Police Custody Death : कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

इस दौरान राजीव भवन के गेट के सामने पुतला दहन कर बाहर निकले कांग्रेसियों को मौजूद पुलिस के जवान नहीं रोक सके। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। आपराधिक घटनाओं को रोक पाना सरकार के बस में नहीं है। विष्णु सरकार को तत्काल बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

Police Custody Death : भाजपा राज में फैल चुकी है अराजकता

विधायक ओमकार साहू ने कहा कि बलरामपुर में महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया। यह सरकार की निष्क्रियता का नतीजा है। जनता का अब पुलिस और सरकार पर भरोसा नहीं रहा। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि भाजपा राज में अराजकता फैल चुकी है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।मुख्यमंत्री का सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, सरकार पटरी से उतर चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version