प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

जिला पंचायत सदस्य मौत मामलाः पुलिस ने फरार पति दीपक सिंह को किया गिरफ्तार

banda-min

बांदाः जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की बुधवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतका के पति भाजपा किसान मोर्चा के नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया था।

shweta

घटनास्थल में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य संकलित किए थे। इस बीच मृतका के भाई ओंकार सिंह द्वारा श्वेता सिंह के पति दीपक सिंह गौर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य संकलन करना शुरू किया। घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के पति दीपक सिंह गौर के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह भागने के फिराक में है यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे बांदा कपसा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें..राजद्रोह मामले में मुंबई सेशन कोर्ट में राणा दंपति की कल...

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में नामित तीन अन्य अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। बताते चलें कि, बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की लाश उनके कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन मृतका के भाई ओंकार सिंह द्वारा मृतका के पति दीपक सिंह, ससुर राज बहादुर सिंह रिटायर्ड डीआईजी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता जेठ धनंजय सिंह और सास पुष्पा के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में मृतका की बेटियों ने भी पिता सहित अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)