PM Yashasvi Yojana 2024: विद्यार्थियों को मिलेगी 1,25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति, जानें कैसे

40
pm-yashasvi-yojana-2024

PM Yashasvi Yojana : केंद्र सरकार द्वारा पीएम यशस्वी योजना को शुरूआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत भारत में रहने वाले गरीब और निम्न वर्ग के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के सहायता से गरीब और असहाय विद्यार्थी बिना किसी रूकावट के अपनी उच्च शिक्षा को पूरा कर सकते हैं। यशस्वी योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को ही दिया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी या आवेदन करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हमने प्रधानमंत्री यशस्वी योजना क्या है, इसकी योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया, मिलने वाला लाभ आदि के बारे में विस्तार जानकारी दी है।

PM Yasasvi Scholarship Overview

Yashasvi yojana गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा OBC, EBC, DNT, NT, और SNT वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसके लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड होते हैं।

इसके बाद, इस योजना के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की आर्थिक स्थिति के अनुसार प्राथमिकता दी जाती है, और फिर चयनित छात्रों की लिस्ट बनाई जाती है। इन चयनित छात्रों को सालाना 75,000 से 1,25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।

Pm yashasvi yojana 2024 के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना 2024 के अंतर्गत मिलने वाला लाभ निम्न है:-

  • Pradhan Mantri Yashasvi Scholarship Yojana 2024 के अंतर्गत हर साल छात्र-छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र को हर साल 75,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • वहीं Pradhanmantri Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत कक्षा 11वीं के छात्रों को सालाना 1,25,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
  • प्रधानमंत्री यशस्वी योजना 2024 के अंतर्गत गरीब और निम्न वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति किया जाता है जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।

pm-yashasvi-yojana-2024

PM Yashasvi Scholarship Eligibility 2024

अगर कोई भी छात्र प्रधानमंत्री यशस्वी योजना 2024 में आवेदन करना चाहता है तो उसे केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया जरूरी पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • Pradhanmantri Yashasvi Yojana में आवेदन करने के लिए छात्र को भारत का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत OBC, EBC, DNT, NT, और SNT वर्गों के छात्रों छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • इस योजना में अगर कोई भी छात्र कक्षा 9वीं के लिए स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर रहा है तो उसकी कक्षा आठवीं में 60% से अधिक अंक होना चाहिए।
  • वही Pradhanmantri Yashasvi Yojana में अगर कोई भी छात्र कक्षा 11वीं की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसकी कक्षा दसवीं में 60% से अधिक अंक होना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।

Documents for Pradhan Mantri Yashasvi Scholarship 

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Pradhan Mantri Yashasvi Scholarship Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए सभी छात्रों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है :-

  • प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का पारिवारिक आय
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक की कक्षा 8वीं और कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र

How to apply under PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024

अगर कोई गरीबी या निम्न वर्ग का छात्र Pradhanmantri Yashasvi Yojana में आवेदन करके इसका लाभ उठाना चाहता है तो इसके लिए उसे कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है वह घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से इस योजना में आवेदन कर सकता है। Pradhan Mantri Yashasvi Scholarship Yojana 2024-25 में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है:-

  • Pradhanmantri Yashasvi Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Prime Minister Yashasvi Scholarship Scheme Link के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीएम यशस्वी योजना का होम पेज खुलकर आ जाएगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएंगे।
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से आपको स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • इस पोर्टल पर लोगिन करने के बाद आपके सामने PM Yashasvi Scholarship Application Form 2024-25 खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको PM Yashasvi Scholarship Yojana Application Form 2024-25 को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए सही-सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करते हुए अपलोड करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आप बेहद ही आसानी के साथ PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024-25 में आवेदन कर सकते हैं।

pm-yashasvi-yojana-2024

निष्कर्ष:- 

इस लेख के माध्यम से हमने आपको पीएम यशस्वी योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है। इस योजना का उद्देश्य गरीब छात्र-छाताओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। कोई भी छात्र आवेदन करके छात्रवृत्ति पा सकता हैं। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया जुलाई महीने से ही शुरू हो गई है। अगर आप भी PM Yashasvi Yojana 2024 से संबंधित कोई जानकारी जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी मिली होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)