पीएम करेंगे रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, इस रूट पर चलेगी ट्रेन

50

vande-bharat-train

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेनों’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Howrah Vande Bharat Train) भी शामिल है। इस ट्रेन के लिए चेन्नई कोच फैक्ट्री से दक्षिण-पूर्व रेलवे को आठ रेक भी आवंटित किए गए हैं। साथ ही दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय द्वारा इस ट्रेन का रूट भी तय कर दिया गया है।

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat Train) रांची से खुलेगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है। फिलहाल नियमित परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी अभी तय नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें..कुड़मियों के पथराव में DSP, BDO समेत कई घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इस ट्रेन के लिए दो समय सारिणी बोर्ड को भेजी है। पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 8 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:55 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन को रांची से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है। दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक, यह पहली वंदे भारत ट्रेन (रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन) होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेलवे डिवीजन को दी जाएगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)