PM Modi ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

8

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु दौरे के सघन कार्यक्रम के बीच त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी। बता दें कि, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। मणिपुर स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुभकामनाएं दी।

PM Modi ने लोगों को दी बधाई 

प्रधानमंत्री ने तीनों राज्यों के नागरिकों के सुख और समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश में कहा, ‘त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का कीर्तिगान करे। त्रिपुरा की जनता की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।’

उन्होंने मेघायल के लोगों को दिए बधाई संदेश में कहा, ‘मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। आज मेघालय की अविश्वसनीय संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है। आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।’

Walnut in Winter: सर्दियों में सेहत के लिए वरदान की तरह है अखरोट, जानें फायदे

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ‘मणिपुर दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)