राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के प्रिंस का शाही स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता में भारत के साथ होगी बड़ी डील !

0
25

saudi-arab-crown-prince-mohammad-bin-salman

नई दिल्लीः जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (saudi-arab-crown-prince) का आधिकारिक भारत दौरा आज शुरू हो गया। वह सोमवार सुबह ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ऊर्जा को लेकर हो सकती है अहम डील

गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष रविवार को स्वदेश लौट आये। हालांकि, इन द्विपक्षीय वार्ता के लिए सम्मेलन में शामिल होने आए क्राउन प्रिंस का राजकीय दौरा सोमवार तक जारी रहेगा। पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में ऊर्जा को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। शाम साढ़े छह बजे क्राउन प्रिंस राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद क्राउन प्रिंस रात 8:30 बजे वापसी के लिए रवाना होंगे। मेजबान के तौर पर भारत ने सऊदी अरब को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

ये भी पढ़ें..G20 Summit: मॉरीशस के PM कल जाएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम में लगाएंगे हाजिरी

हथियारों और सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर सऊदी अरब

सऊदी अरब हथियारों और सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है। हाल ही में चीन के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ी थी। सऊदी इस मामले में चीन और अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। भारत इस स्थिति का फायदा उठाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा भारत की नजर निवेश पर भी है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ है।

दोनों देशों के सेना प्रमुख एक-दूसरे का दौरा कर चुके हैं। चूंकि भारत से करीब 15 लाख लोग सऊदी में रह रहे हैं, इसलिए दोनों देशों के बीच एक खास रिश्ता बन गया है। इससे पहले 2019 में राजकीय यात्रा पर आए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दस हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)