Saturday, June 15, 2024
spot_img
Homeदिल्लीचांद पर तिरंगा लहराकर भारत ने दिखाया अपना सामर्थ्य, PM मोदी ने...

चांद पर तिरंगा लहराकर भारत ने दिखाया अपना सामर्थ्य, PM मोदी ने ग्रीस में गिनाई हिन्दुस्तान की उपलब्धियां

PM Modi Greece-tour

Chandrayaan-3: भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद अब चंद्रयान-3 ने अपना मिशन शुरू कर दिया है।

वहीं Chandrayaan-3 की इस कामायबी पर पीएम नरेंद्र मोदी (pm-modi) ने शुक्रवार को ग्रीस (greece) के एथेंस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने चांद पर तिरंगा फहराकर दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी किनारे डार्क जोन पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में फैले भारत के मिशन अब सरकारी दफ्तरों की तरह नहीं, बल्कि घरों की तरह हैं।

ये भी पढ़ें..दिल्ली के सरकारी स्कूल में Mid Day Meal खाने से 70 छात्र पड़े बीमार, मचा हड़कंप

पीएम मोदी ने जी20 की थीम वसुदेव कुटुंबकम का किया जिक्र 

पीएम ने कहा कि आज दुनिया एक नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की बढ़ती ताकत के साथ ही दुनिया में भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जी20 की थीम वसुदेव कुटुंबकम का जिक्र किया। उन्होंने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अपने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के दम पर दुनिया में दबदबा बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत भी अपनी विरासत का जश्न मना रहा है, उसे विकास से जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए भारत के नागरिक पहली प्राथमिकता हैं। आज भारत, भारत माता की किसी भी संतान को संकट में नहीं छोड़ता। यूक्रेन हो या अफगानिस्तान, भारत ने संकट के समय भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला है। यह सब हमें हमारे गुरुओं ने सिखाया है। हम पूरे सम्मान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप अफगानिस्तान से भारत लाए।

भारत ने कोरोना वैक्सीन से करोड़ों लोगों की बचाई जान 

पीएम मोदी ने कहा कि जब जश्न का माहौल होता है, उत्सव का माहौल होता है तो मन करता है कि जल्द से जल्द अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंचूं. उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के सदस्यों के बीच आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा कि कैसे कोरोना के दौरान भारतीय औषधियों की सप्लाई चेन जारी रखी, रुकावट नहीं आने दी। भारत में बनी कोरोना वैक्सीन ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बचाई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें