Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डअस्पताल में भर्ती Mithun Chakraborty, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर लिया हालचाल

अस्पताल में भर्ती Mithun Chakraborty, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर लिया हालचाल

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में और भी सुधार हुआ है। अपोलो अस्पताल सूत्रों ने सोमवार को बताया कि, बीते रविवार की रात अभिनेता ने अच्छी नींद ली है। खाना खाया है और डॉक्टरों से सामान्य तरीके से बात कर रहे थें।

पीएम मोदी ने लिया हालचाल

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत के बारे में सुनते ही खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फोन के जरिए उनसे बात की। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया है कि, रविवार रात पीएम मोदी का फोन आया था। उन्होंने अभिनेता से बात कर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मिथुन चक्रवर्ती ने फोन करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।

Farmers Protest: किसानों के कूच से पहले दिल्ली की सीमाएं छावनी में तब्दील, तलवार, लाठी-ड़ंडे के साथ एंट्री बैन

आपको बता दें कि, बीते शनिवार को मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उनको कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनका वहां पर इलाज चल रहा था और अब उनकी सेहत में काफी हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। रविवार को चिकित्सकों ने बताया था कि, मिथुन चक्रवर्ती लगभग स्वस्थ हो गए हैं, कुछ जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा। रविवार को ही नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने भी अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। कई अन्य नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की है।

अगर हम बात करें मिथुन चक्रवर्ती की तो वो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है, उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों को आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें