ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश देश Featured

PM मोदी-शाह ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा-‘500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या...'

blog_image_661f519d99638

Ram Navami 2024, नई दिल्लीः देशभर में बुधवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि 17 अप्रैल 2024 को 550 साल बाद यह पहली ऐसी रामनवमी है, जब भगवान श्री राम अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान हैं और भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

Ram Navami 2024: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा-

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने यहां पोस्ट कर कहा-यह श्री राम की परम कृपा है कि इस वर्ष मैं अपने लाखों देशवासियों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस पल की यादें आज भी मेरे मन में उसी ऊर्जा के साथ स्पंदित होती हैं। पीएम मोदी ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, ''यह पहली रामनवमी है, जब हमारे राम लला अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। आज रामनवमी के इस उत्सव में अयोध्या अपूर्व आनंद में है। 5 सदियों से इंतजार था।' इसके बाद आज हमें अयोध्या में ये रामनवमी मनाने का सौभाग्य मिला है, ये देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है।

ये भी पढ़ेंः-Chaitra Navratri 2024 Day 9: मां सिद्धिदात्री की आराधना से होती है सर्व सिद्धियों की प्राप्ति, जानें मां का स्वरूप और मंत्र' 

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "भगवान श्री राम भारतवासियों के रोम-रोम में बसे हैं, उनकी अंतरात्मा में रचे-बसे हैं। भव्य राम मंदिर की पहली रामनवमी का ये अवसर उन असंख्य लोगों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है।" राम भक्त और संत-महात्मा जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्री राम के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम एवं वंदन!

Ram Navami 2024: अमित शाह ने भी दी देशवासियों को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने सत्य और धर्म के लिए बलिदान का सर्वोच्च आदर्श स्थापित करके युगों-युगों तक संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करने का काम किया। इस वर्ष उनके जन्मस्थान के मंदिर में उनकी जयंती मनाना भगवान राम के सभी भक्तों के लिए गर्व की बात है। मैं सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)