PM Kisan Samman Nidhi Yojna 2024: जाने कैसे करे अप्लाई और क्या है योग्यता

0
36

PM Kisan Samman Nidhi Yojna 2024: भारत एक कृषि प्रधान देश है. जहां आधी से ज्यादा जनसंख्या का पालन पोषण खेती-बाड़ी से होता है। इसीलिए सरकार किसानों के लिए विभिन्न तरह की योजना लाया करती है। इन्ही मेसे एक है PM kisan samman nidhi yojna। इस योजना के जरिये देश में रह रहे सभी किसानों को सीधे लाभ दिया जाता है। इस पोस्ट में हम आपको निम्न जानकारी देंगे।

· PM kisan samman nidhi yojna क्या है.
· पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है.
· पीएम किसान स्टेटस चेक कैसे करें.
· पीएम किसान सम्मान निधि ekyc कैसे करें.
· किन किसानों को मिलता है इस योजना का फायदा.
· कब ट्रांसफर की जा सकती है किस्‍त.

PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है ?

पीएम मोदी द्वारा इस PM Kisan Samman Nidhi Yojna को शुरू किया गया था. जिसके जरिये किसानों को 6000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाती है. लेकिन यह राशि 3 अलग-अलग किश्तों में दी जाती है। इन किश्तों के बीच में 4 महीने का अंतर रहता है.

Yojana PM Kisan Samman Nidhi
Country India
Total Beneficiary 11 Crore
Installment Amount ₹2000
Total Amount ₹6000
Purpose Financial support to an eligible farmer
Official Website pmkisan.gov.in/

 

किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2018 में की गयी थी। बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना के तहत किसानों को 13 किश्तें दी जा चुकी हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लिए जरूरी योग्यता –

केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार वे किसान, जिनके पास अपना खेत है, वे इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी शर्तें भी हैं, जिनके तहत कुछ किसान इस योजना के लिए अयोग्य हो जाते हैं। आवेदन से पहले जान लें जरूरी अर्हता। ऐसे किसान अयोग्य होंगे जो –

1- अगर किसान किसी संस्थागत जमीन का मालिक हो।
2- ऐसे किसान, जो पूर्व अथवा वर्तमान मंत्री, राज्य कर्मचारी, लोकसभा या राज्यसभा के अलावा विधान सभा या विधान परिषद या नगर निगम के पूर्व या वर्तमान कर्मी हों या उनसे संबंधित हों।
3- ऐसे किसान जो स्वयं या ऐसे लोगों से संबंधित हों जो राज्य या केंद्र सरकार के पूर्व या वर्तमान कर्मचारी हों, इसके अलावा किसी भी सरकारी पद पर पहले या वर्तमान में आसीन हो द्ध मल्टी टास्किंग, स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी या गु्रप डी कर्मचारियों के अलावाद्ध इस योजना के तहत योग्य नहीं होंगे।
4- ऐसे रिटायर्ड पेंशनर्स जिनका मासिक पेंशन 10,000 या इससे अधिक द्ध मल्टी टास्किंग, स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी या गु्रप डी कर्मचारियों के अलावाद्ध हो।
5- ऐसे समस्त लोग, जिन्होंने पिछले साल इनकम टैक्स भरा हो।
6- डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट के साथ ही ऐसे पेशेवर जो अपने पेशे के तहत काम कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna में इस तरह चेक करें स्टेटस 

  • अपना स्टेटस चेक करने से पहले आप PM Kisan Samman Nidhi Yojna के पोर्टल https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • आपके सामने स्क्रीन पर दाईं ओर कई ब्लाॅक नजर आने लगेंगे। इनमें आप बेनिफिशयरी स्टेटस (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया विंडो खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके साथ ही कैप्चा भरें।
  • अब गेट ओटीपी (Get OTP) पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी। इसे यहां दर्ज करें।
  • अब आपके सामने आपकी सभी किस्तों के साथ ही खाते की जानकारी व केवाई संबंधी अनेक जरूरी जानकारियां सामने आ जाएंगी।
  • यहां ई-केवाईसी, पात्रता व लैंड सिडिंग के आगे अगर ‘यस’ लिखा हो तो आप इस योजना से लाभांवित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें..PM Kisan eKYC : पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कैसे

ई-केवाईसी है जरूरी (PM Kisan e KYC) –

ऑनलाइन ई-केवाईसी आपको ज्यादा कुछ करना नहीं होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट ( pmkisan.gov.in )  पर जाना होगा। फिर आपको इस वेबसाइट पर स्क्रीन को नीच की ओर स्क्रोल करना होगा। जहां आपको Farmers Corner  पर बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगें। इसी  सेक्शन में सबसे ऊपर आपको ई-केवाईसी लिंक दिखाई देगा। यहां आपको क्लिक करना है। (यह भी ध्यान रहे – kyc के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हुआ होना चाहिए )

ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम किसान योजना eKYC के लिए किसानों के पास कुछ वैध दस्तावेज होना जरूरी है। पीएम किसान eKyc को पूरा करने के लिए आपको आधार कार्ड के अलावा और कौन से दस्तावेज की आवश्यकता हो सकती है। सभी आवश्यक दस्तावेजों का विवरण इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • भूमिका विवरण
  • ईमेल आईडी

ऑनलाइन PM Kisan KYC कैसे करें

ई-केवाईसी  पर क्लिक करते ही आपके सामने OTP Based E-KYC का बॉक्स खुल जाएगा। अब यहां आपको अपना सही आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार संख्या डालने के बाद में नीचे अगले बॉक्स में आधार से लिंक मोबाइल नंबर को डाले। उसे डालने के बाद आपको नीचे एक बॉक्स में  Get Mobile OTP पर क्लिक करना है।

इस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल जो की आधार से पंजीकृत हुआ है उसपर PM Kisan eKYC OTP मिलेगा। इसे OTP इसी बॉक्स में सही से भर दे। फिर OTP को सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट करना होगा। ऐसे आपका ऑनलाइन E-KYC पूरा हो जायेगा और आपको EKYC IS successfully submitted का नोटिफिकेशन दिख जाएगा है।  यदि आपका E-KYC हो चुका है तो आपको- ekyc is already done on pm-kisan portal दिखाई देगा।

ऑफलाइन ekyc अपडेट करना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (Ekyc PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में आप अपना ई-केवाईसी जन सेवा केंद्र  (csc) सेंटर में जाकर करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान योजना के नए किस्त का लाभ लेने के लिए kyc जरुरी है इसके लिए आप अपने घर के आस पास मौजूद जन-सेवा-केंद्र में जा सकते हैं – जहां आपको अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल लेकर जाना होगा। अपने आधार को अपडेट करना होगा।

  • यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो पहले आपको अपना मोबाइल नंबर जन सेवा केंद्र में जाकर इसे आधार से लिंक करना होगा।
  • जन सेवा केंद्र में  में आपका बायोमेट्रिक लिया जायेगा।
  • इसके बाद आप को पूछी गयी सभी जानकारियों को देना है और साथ ही दस्तावेज भी दिखाने होंगे।
  • इसके बाद आप के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा। जिसे आप csc सेंटर संचालक को देना होगा।
  • ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आप के मोबाइल पर एक कन्फर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा। इस प्रकार आप की ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होती है। यह प्रक्रिया होते ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आने वाली सभी किश्तों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: हेल्पलाइन नंबर पर लें मदद –

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( pm kisan yojana ) से जुड़ी कोई जानकारी जानना चाह रहे हैं या फिर आवेदन या पैसों को लेकर किसी दुविधा में हैं, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप वेबसाइट पर जाकर नीचे दांई ओर ऑनलाइन असिस्टेंट से चैट कर सकते हैं या दिये गये हेल्पलाइन नंबर को डायल करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लाभ

  • पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करीब 12 करोड़ किसान लाभान्वित होते हैं।
  • किसानों के कृषि संबंधी छोटे-छोटे खर्चे पूरे किए हो जाते है। इसके अलावा यह योजना छोटे और गरीब किसानों की घरेलू जरूरतों को भी पूरा करती है।
  • इस योजना से देश भर के किसान लाभान्वित हो रहे हैं, किसानों को 6000 रुपये की वार्षिक सहायता मिल रही है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।
  • योजना के शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अगर कभी-कभी मौसम की वजह से उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद भी हो जाती है, तो ऐसे समय में यह राशि उनके लिए काफी मददगार साबित होती है।