नई दिल्लीः होली ऊर्जा, उल्लास और उमंग का पर्व है। रंगों का पर्व होली का सभी को ब्रेसबी से इंतजार रहता है। होली के दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। पहले के समय से होली प्राकृतिक रंगों से खेली जाती थी। जिससे त्वचा और पर्यावरण दोनों को लाभ ही होता था। लेकिन अब बाजार में मिलने वाले सस्ते केमिकलयुक्त रंग एक तरफ जहां आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं इन रंगों का असर पर्यावरण पर भी पड़ता है। केमिकलयुक्त रंग के उपयोग से त्वचा पर चिकत्ते, रूखापन, पैचेज, पिम्पल्स समेत कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इन होली पर आप भी प्राकृतिक रंगों से होली के उमंग को दोगुना कर सकते हैं। अगर आपको नैचुरल कलर नहीं बनाना आता तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको बताते हैं नैचुरल कलर बनाने का आसान तरीका।
गेंदे के फूलों और हल्दी से बनायें पीला रंग
पीला रंग सेहत, खुशी पीले रंग को शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर पर नैचुरल तरीके से पीला रंग बनाने के लिए हल्दी पाउडर और बेसन को बराबर अनुपात में लें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें गेंदे के फूलों को सुखाकर उसके पीस लें और हल्दी-बेसन के मिश्रण में मिला लें।
जकरांदा के फूलों से बनायें नीला रंग
नीला हर्बल रंग बनाने के लिए जकरांदा के फूलों को सुखाकर पीस लें। इसके अलावा जकरांदा के फूलों को उबालकर पेस्ट बनाने से गीला कलर तैयार हो जाएगा।
मेहंदी और हरी पत्तेदार सब्जियों से बनायें ग्रीन कलर
होली पर हर्बल ग्रीन कलर बनाने के लिए मेहंदी का उपयोग किया जा सकता है। यह स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा। इसके साथ ही पालक और मेथी के पत्तों को उबालने के बाद मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। गीले कलर के लिए इस पेस्ट का ही उपयोग किया जा सकता है। यदि आपको ग्रीन कलर का पाउडर चाहिए तो पालक और मेथी के पेस्ट को सूखा लें।
ये भी पढ़ें..Summer Dresses 2023: वॉर्डरोब में शामिल करें फ्लोरल पैटर्न, गर्मियों में…
केसरिया रंग
होली के दिन प्राकृतिक तरीके से बना हुआ केसरिया रंग काफी खूबसूरत लगता है। इसे बाद पलाश या टेशू के फूलों को तोड़कर अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें अरारोट या चावल का आटा बारीक पीसकर इसमें मिला लें। इस तरह सुंदर केसरिया रंग तैयार हो जाएगा।
मैजेंटा या रेड कलर
मैजेंटा कलर बनाने के लिए चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर इसके बारीक टुकड़े कर लें औ फिर इसे धूप में फैलाकर अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद सूखे हुए चुकंदर के टुकड़ों को मिक्सी में डालकर पीस लें। फिर इसमें अरारोट या चावल का आटा मिला लें। वहीं रेड कलर बनाने के लिए गुलाब की पंखुडियों को सूखाने के बाद पीस लें। फिर इसमें चंदन और चावल का आटा मिला लें। इस तरह हर्बल रेड कलर तैयार हो जाएगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)