Home ओलंपिक 2024 Paris Olympic में भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2...

Paris Olympic में भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से रौंदा

peris-olympic-2024-hockey-india

Paris Olympic 2024, पेरिसः पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत का अगला मैच 29 जुलाई को अर्जेंटीना से होगा। मैच में भारत को न्यूजीलैंड के मजबूत डिफेंस का सामना करना पड़ा। पहले क्वार्टर में लेन सैम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी।

भारत को करना पड़ा मजबूत डिफेंस का सामना

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर तक भारतीय खिलाड़ियों को इस गोल की बराबरी करने से रोके रखा। हालांकि भारत को अटैक करने के कई मौके मिले, लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत डिफेंस ने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने अपना अटैक तेज किया और दूसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में मिले पहले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। मंदीप सिंह के इस गोल के साथ टीम इंडिया ने स्कोर बराबर कर दिया। इतना ही नहीं, तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने लय बनाए रखी और एक और गोल करके स्कोर में 2-1 की बढ़त बना ली। यह गोल विवेक सागर प्रसाद ने किया।

ये भी पढ़ेंः-रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ Paris Olympics 2024 का आगाज, सिंधु-शरत ने की भारत की अगुवाई

गोलकीपर श्रीजेश के डिफेंस को भेद नहीं सका न्यूजीलैंड

एक गोल से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड पूरी तरह से परेशान हो गया और अटैक करने की कोशिश करता रहा, लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के शानदार डिफेंस को भेद नहीं सका। खेल के आखिरी साढ़े सात मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे साइमन चाइल्ड ने गोल में बदल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर में 2 मिनट बचे होने पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक (Peris Olympic 2024) में अपना पहला मैच 3-2 से जीत लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version