Home फीचर्ड अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति…

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति…

president-droupadi-murmu

New Governor List: नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के नए राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं।

New Governor List: इन राज्यों के राज्यपाल बदले

इसी तरह सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नए राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वे वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।

ये भी पढ़ेंः- NITI Aayog की बैठक से सीएम नीतीश ‘नदारद’, RJD ने किया ये बड़ा दावा

इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और संतोष कुमार गंगवार को झारखंड और नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बागड़े को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version