Featured जरा हटके

भगवान शिव के मंदिर में दुर्लभ नजारे को देख लोग रह गये दंग

sawan

नई दिल्लीः सावन माह में भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस माह भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से मनवांछित वस्तु की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को सबसे प्रिय नंदी और वासुकी है। यह दोनों हमेशा भगवान शिव के साथ रहते हैं।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा दिखायी दे रही है। इस वीडियो में सबसे खास तब देखने को मिलता है जब एक नाग मंदिर में आता है और वह भगवान शिव की प्रतिमा के पीछे फन फैलाकर विराजमान हो जाता है। यह वीडियो को देखकर भगवान शिव पर आस्था और प्रगाढ़ हो जाती है। यह भी पढ़ेंःबारिश का कहरः राज्य की 56 सड़कों पर आवागमन ठप, बिजली आपूर्ति ठप

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब स्वर्ग और पृथ्वी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। मेरी जिंदगी में यह सबसे बड़ा पल है। क्या कोई मुझे समझा सकता है कि ऐसा क्यों होता है? सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।