सौरभ बोले- आज की रैली से बढ़ेगी बीजेपी की मुसीबत, सीएम की गिरफ्तारी से लोगों में गुस्सा

0
21

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक की रैली पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा था।” लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक मुख्यमंत्री को जेल हो।

कई बड़े नेता लेंगे हिस्सा

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता हिस्सा लेंगे। देश में बड़ा संदेश जाएगा और बीजेपी के लिए ये बड़ी चुनौती होगी। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया अलायंस की इस महारैली में 20 हजार लोगों के जुटने की इजाजत दे दी है।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली आज, इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम

ट्रैफिक रूट में किए गए बदलाव

दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, पुलिस ने कहा है कि शहर में छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात संचालन नियंत्रित रहेगा तथा यातायात प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। कई जगहों पर ट्रैफिक रूट भी बदले जा सकते हैं। मध्य जिला डीसीपी एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि रैली के कारण आम लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए रामलीला मैदान में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, रामलीला मैदान के पास यातायात और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)