Featured मनोरंजन

पायल रोहतगी ने ‘लाॅकअप’ में प्रेग्नेंसी को लेकर खोला राज, कंगना रनौत हुईं भावुक

मुंबईः कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों चर्चा में है। इस शो में कंटेस्टेंट हर हफ्ते फैंस के आगे खुद से जुड़े राज खोलते हैं। हाल में शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने खुद से जुड़ा ऐसा राज खोला जिसने सबको हैरान कर दिया। पायल ने प्रेग्नेंसी स्ट्रगल्स पर कई बड़े खुलासे किए।

पायल ने कहा, संग्राम सिंह को बच्चे बहुत पसंद है, लेकिन वह मां नहीं बन सकतीं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के लिए उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन वह विफल रहीं। इस दौरान वह रोने लगीं। शो की होस्ट कंगना रनौत ने उन्हें संभाला। कंगना ने कहा कि दुनिया में वो सभी बच्चे हमारे हैं, जिनको माता-पिता की जरूरत है। अगर हम अपना दिल खोलें तो कोई पराया है ही नहीं।

ये भी पढ़ें..मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में तैनात जवानों...

उल्लेखनीय है कि इस शो में संग्राम सिंह भी मौजूद रहे। पायल ने संग्राम सिंह को देखते ही गले लगाया। पायल और रेसलर संग्राम सिंह लम्बे समय तक लिव इन में रह रहे हैं। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी, लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। दोनों इस साल जुलाई में शादी कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)