Parliament Session: जेपी नड्डा बनाए गए राज्यसभा में सदन के नेता, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

0
26
jp-nadda

Parliament Session, नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया है। नड्डा उच्च सदन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जानें पर कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी जेपी नड्डा को बधाई दी है।

किरेन रिजिजू ने दी बधाई

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को राज्यसभा में सदन का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कुशल कार्यशैली और विशाल राजनीतिक अनुभव निस्संदेह उच्च सदन में नए मानक स्थापित करेगा और हमारे देश की प्रगति में योगदान देगा।

ये भी पढ़ेंः- इमरजेंसी को PM Modi ने बताया लोकतंत्र पर ‘काला धब्बा’…जानें अपने संबोधन में क्या कुछ कहा

कल होगा लोकसभा अध्यक्ष पद के नाम ऐलान

इससे पहले 18वीं लोकसभा के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली और सबसे आखिर में मध्य प्रदेश के ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ ली। अब मंगलवार को 270 सांसद शपथ लेंगे। इतना ही नहीं कल ही लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम भी सामने आ सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)