परिणीति ने एक गाने का नाम याद करने को लोगों से मांगी मदद

43

 

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लोगों से मदद की मांग की है क्योंकि एक गाना उनके दिमाग में बैठ तो गया है, लेकिन उन्हें उस गाने का नाम याद नहीं आ रहा है। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा है कि मदद कीजिए! यह गाना मेरे दिमाग में बैठ गया है, लेकिन यह गाना है कौन सा। बस इतना पता है कि एक फीमेल सिंगर हैं, बिल्कुल नया गाना है और धुन सुकून पहुंचाने वाली है।

यह भी पढ़ें-चिदंबरम ने उठाया गोपनीयता भंग होने का मामला, एयर स्ट्राइक पर पूछे ये सवाल

परिणीति चोपड़ा आने वाले समय में फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी दिखेंगे। परिणीति फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का भी हिस्सा हैं। यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म की हिंदी रिमेक है। परिणीति को फिल्म ‘एनिमल’ में भी रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा, जो संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही है।