Featured दुनिया

पाकिस्तानः पढ़ाई न करने पर पिता ने बेटे को दी ऐसी दर्दनाक मौत कि…

child-death-1
rape victim

कराचीः पाकिस्तान के कराची में बच्चे के पढ़ाई नहीं करने पर एक पिता ने अपने 12 साल के बच्चे को आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके बाद उसे 24 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को कराची के ओरंगी टाउन में नजीर नामक व्यक्ति ने अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी। लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपित को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में आरोपित पिता ने कहा कि उसका इरादा बेटे को जान से मारने का नहीं था। उसने बेटे को डराने के लिए मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था। उसने डराने के लिए माचिस जलाई लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया।

यह घटना उस समय हुई जब शाहीर ने अपना होमवर्क पूरा करने की जगह पतंग उड़ाने के लिए बाहर जाने की बात कही थी। इससे नजीर गुस्से में आ गया। नजीर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। ओरंगी टाउन कराची का शहर है, जिसमें 30 लाख लोग रहते हैं। इसे एशिया के सबसे बड़ी झुग्गी भी कहा जाता है जो लगभग 8000 एकड़ में फैला है।