Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियापाक सेना का दावा- भारत से तेजी से आई उड़ने वाली वस्तु

पाक सेना का दावा- भारत से तेजी से आई उड़ने वाली वस्तु

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत से कोई उड़ने वाली वस्तु या उससे संबंधित टुकड़ों के बारे में जवाब मांगा है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मिया चन्नू में बुधवार रात मिला था। पाक इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में भारतीय “हाई स्पीड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट” के बारे में मीडिया को जानकारी दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब प्रांत में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि 9 मार्च को शाम 6:43 बजे, पाकिस्तान वायु सेना के वायु रक्षा संचालन केंद्र को भारत की तरफ से आया एक हाई स्पीड फ्लाइट ऑब्जेक्ट मिला। उन्होंने बताया कि यह ऑब्जेक्ट भटकते हुए पाकिस्तान क्षेत्र में घुस गया और यहां गिर गया। इससे कुछ जगहों को नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने सामरिक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान और भारत दोनों के नागरिकों को खतरे में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में भारत को यह बताना चाहिए कि इसकी वजह क्या है? साथ ही उन्होंने कहा कि इससे बड़ा हादसा हो सकता था। जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि ऐसी हथियार प्रणालियों का परीक्षण होता रहता है। लेकिन भारत को इसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।

उन्होंने कहा कि यह घटना भारत में इस तकनीक पर काम कर रहे मानव संसाधनों की संदिग्ध क्षमताओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हम अभी इस ऑब्जेक्ट को लेकर कुछ भी दावा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में हम भारत के जवाब की प्रतीक्षा करेंगे। भारत को यह बताना होगा कि मियां चन्नू में क्या हुआ। हमारे सभी बल हमारे सामने आने वाले खतरे और चुनौतियों के प्रति सतर्क हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें