प्रदेश मध्य प्रदेश

लगातार बढ़ रहा उल्टी-दस्त का प्रकोप, एक महिला की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार

सिवनीः मौसम का तेवर बदलते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसा ही मामला सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले अगरिया ग्राम में सामने आया है। यहां उल्टी दस्त से पूरा गांव पीडि़त हो गया है। लगभग 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। पीडि़तों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिन्हें सोमवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया है। वही एक वृद्ध महिला की मौत भी हो गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भारती सोनकेशरिया ने बताया कि अगरिया ग्राम से लोगों के उल्टी दस्त से बीमार होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही सिवनी से स्वास्थ्य दल भी घंसौर के लिए रवाना हो गया है जहां बीमारों का बेहतर उपचार किया जाएगा। 15 से 20 बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया है।

जहां उनका उपचार किया जा रहा है। संभवत: दूषित पानी पीने से यह घटना हो सकती है। वहीं कुछ पीडि़तों के उनके परिजन अपने साधन से जबलपुर, सिवनी और लखनादौन अस्पताल लेकर रवाना हुए है ताकि वहां उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। बताया जा रहा है कि ग्राम में एवं आसपास जल आवर्धन योजना बंद है। जिसके कारण पीने के पानी का अभाव है। लोग मजबूरी में कुएं तथा अन्य जगह से पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। संभावना जताई जा रही है कि दूषित पानी पीने से इतनी बड़ी संख्या में लोग उल्टी दस्त से ग्रस्त हो सकते है। जिसकी भी जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…