उत्तर प्रदेश

कानपुर लोकसभा सीट से विपक्ष नदारद, लगातार तीसरी बार खिलेगा कमल!

LokSabha-Elections

Loksabha chunav: कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी का केंद्रीय कार्यालय शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर खोला गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मेयर और विधायकों व अधिकारियों तक सभी ने एक स्वर में कहा कि विपक्ष यहां कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस बार अगर बीजेपी सीट जीतकर हैट्रिक लगाती है तो जीत का अंतर इतना बढ़ जाएगा कि विपक्ष ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के केंद्रीय कार्यालय का शनिवार को उद्घाटन हुआ। भाजपा का केंद्रीय कार्यालय शास्त्री पार्क के सामने एस्सेल पैलेस के पास खोला गया, जहां मेयर प्रमिला पांडे का कार्यालय था।

 भाजपा के कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडे, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल बिश्नोई, अरुण पाठक, उत्तर-दक्षिण जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवराम सिंह ने विधि विधान से हवन पूजन कर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ेंः-भ्रम और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र, लगी विदेश की तस्वीर: सुधांशु त्रिवेदी

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल क्या बोले

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि विपक्ष आज छाती पीट रहा होगा। 2019 में हम कहते थे ठुमक चलत रामचन्द्र बाजत पैजनिया, आज हम कह सकते हैं ठुमक चलत रामचन्द्र फटत पैजनिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। 

पार्टी कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा तक परिश्रम करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क और संवाद के माध्यम से मोदी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बाल चंद्र मिश्रा, जगवीर सिंह द्रोण, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, विधायक सरोज कुरील, नीरज चतुर्वेदी, अजय कपूर, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, मणिकांत जैन आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)