Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि समेत बन रहे छह महायोग, जानें शुभ मुहूर्त

65

akshaya-tritiya-2023

नई दिल्लीः वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि समेत छह विशेष महायोग बन रहे हैं, जो अक्षय तृतीया को और शुभ बनाएंगे। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। यह दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन बिना मुहुर्त देखे विवाह आदि कार्य किए जा सकते हैं।

अक्षय तृतीय के दिन बन रहे ये दुर्लभ संयोग

वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस बार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन 6 महायोग का निर्माण होगा, जो स्थिति को और सार्थक बना रहे हैं। इस वर्ष आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, रवि, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया को सिर्फ योग ही नहीं, बल्कि नक्षत्र भी प्रभावशाली बना रहे हैं। इस दिन कृतिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जबकि रोहिणी नक्षत्र रात्रि 11.24 बजे से अगले दिन तक प्रभावशाली रहेगा।

ये भी पढ़ें..Panchang 20 April 2023: गुरूवार 20 अप्रैल 2023 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

अक्षय तृतीया के दिन पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7.49 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक है। वहीं सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7.49 से शुरू होकर दूसरे दिन 23 अप्रैल को सुबह 5.45 बजे तक रहेगा। इस दिन सोना खरीदने का मुहूर्त करीब 22 घंटे तक का है। जो जातक सोना नहीं खरीद सकते, वे कौड़ी, मटका और चांदी खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। ऐसे में चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहेगी। इस वर्ष अक्षय तृतीया बेहद खास है, क्योंकि इस दिन मेष राशि में 5 ग्रह सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस का अनोखा संयोग भी बन रहा है। जबकि इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृषभ राशि में होकर बेहद सुखद स्थिति में होंगे। दीपावली की तरह अक्षय तृतीया पर भी महालक्ष्मी की पूजा की जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)