देश Featured

Odisha Train Accident: झारखंड के दो मजदूरों की मौत, काम की तलाश में जा रहे थे चेन्नई

jharkhand-men-dies-in-balasore-train-accident रांची: ओडिशा (Odisha) के बालासोर में ट्रेन हादसे (Balasore train accident) में झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूरों की पहचान मो. शमशाद (28) और बच्चू मिस्त्री (56) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गोड्डा जिले (Godda) के रहने वाले थे। शव को वापस झारखंड लाने की सुविधा नहीं होने पर परिजन मृतक बच्चू मिस्त्री का अंतिम संस्कार बालासोर में ही करेंगे। शमशाद महरमा के गौरीपुर गांव का रहने वाला था। बच्चू मिस्त्री महागामा प्रखंड के परसा गांव के रहने वाले थे। दोनों कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मजदूरी के लिए चेन्नई जा रहे थे, तभी हादसे (Balasore train accident) में उनकी मौत हो गई। ट्रेन हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद यहां उनके गांव में मातम पसर गया है। ट्रेन हादसे में ठाकुरगंगटी प्रखंड के मोरडीहा गांव के तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गये। घायलों में मिथुन पंडित, मुकेश पंडित और राजीव पंडित हैं। सभी चेन्नई काम करने जा रहे थे। तीनों घायलों का इलाज फिलहाल बालासोर जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे (Balasore train accident) में झारखंड के कई लोग घायल हुए हैं। ये भी पढ़ें..Odisha Train Accident: झारखंड से डाॅक्टरों की टीम पहुंची बालासोर, CM ने किया ट्वीट

हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क –

रांची रेल मंडल ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। रांची रेलवे स्टेशन के 06512787260, 06512787070 और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9835921950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हटिया स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 06512600091 व 06512788888 व मोबाइल नंबर 9431351063 पर संपर्क कर रेल हादसे से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)